औरैया में 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:संजय कुमार राय अयाना और विजय बहादुर वर्मा अजीतमल थाना प्रभारी बने

Oct 31, 2026 - 16:06
0
औरैया में 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:संजय कुमार राय अयाना और विजय बहादुर वर्मा अजीतमल थाना प्रभारी बने
औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले। सूची में तीन निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों और शाखाओं में भेजा गया, जबकि कुछ के पुराने स्थानांतरण रद्द किए गए। निरीक्षक जयप्रकाश पाल को अयाना थाना प्रभारी के पद से पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय को अयाना थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को अजीतमल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद शर्मा पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के साथ मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उपनिरीक्षक संजय कुमार को पुलिस लाइन से मॉनीटरिंग सेल प्रभारी बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक नेहा यादव को बिधूना थाने से पुलिस लाइन भेजा गया है। मुख्य आरक्षी अजय कुमार को यूपी-112 में चालक के साथ लगाया गया है। राघवेंद्र सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। आरक्षी अमरेंद्र कुमार को फफूंद, अनुपम को औरैया, धर्मवीर सिंह को सहार और लोकेश कुमार को अयाना थाने में तैनात किया गया है। महिला आरक्षी रीना और उमा पासवान को भी अयाना थाने भेजा गया है। संतोष कुमार को न्यायिक सम्मन सेल की जिम्मेदारी दी गई है। अजीतमल थाने से रामप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह और अंकुश यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। महेश गुप्ता को पुलिस लाइन से अयाना, गौरव सिंह को दिबियापुर से बिधूना और सुबोध यादव को पुलिस लाइन से सहायल थाने भेजा गया है। आदेश में महिला मुख्य आरक्षी रीता का सहायल में पहले किया गया स्थानांतरण रद्द किया गया है। महिला आरक्षी रीना का अछल्दा स्थानांतरण भी रद्द कर उन्हें अयाना भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User