बरेली में पुलिसकर्मियों ने एकता और सुरक्षा की शपथ ली:राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई शपथ, सरदार पटेल को किया नमन
बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से काम करने की शपथ भी ली। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी देश की एकता और अखंडता मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का हर जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ देश की सुरक्षा और सामाजिक एकता की जिम्मेदारी भी निभाता है। सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर अपने कर्तव्य निभाने चाहिए। कार्यक्रम में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी संतोष कुमार, एसपी यातायात मो. अकमल खान और एसपी अपराध मनीष सोनकर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समापन पर सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)