सरदार पटेल जयंती पर लखीमपुर में बाइक रैली निकली:सपा लोहिया वाहिनी के आयोजन में कुर्मी समाज के साथ अन्य वर्गों के युवा शामिल हुए

Oct 31, 2026 - 16:06
0
सरदार पटेल जयंती पर लखीमपुर में बाइक रैली निकली:सपा लोहिया वाहिनी के आयोजन में कुर्मी समाज के साथ अन्य वर्गों के युवा शामिल हुए
लखीमपुर खीरी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में हुई रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजकों ने उनके बताए एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। रैली में कुर्मी समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए। प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), जिला पंचायत सदस्य और लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इसमें शामिल हुए। रैली के जरिए युवाओं से सामाजिक कामों में सक्रिय भागीदारी करने, एकजुट रहने और जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User