औरैया में आग लगी, सायरन बजते ही लाइटे बंद:फायर ब्रिगेड ने बुझाया, मॉक ड्रील हुई
औरैया के गेल गांव में ब्लैकआउट के बाद मॉकड्रिल की गई। इसमें फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। सायरन बजते ही सक्रिय हुईं टीमें आपात स्थिति का सायरन बजते ही सभी विभागों की टीमें सक्रिय हो गईं। बिजली बंद कर ब्लैकआउट की स्थिति बनाई गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभ्यास किया। घायल को प्राथमिक इलाज देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायल व्यक्ति को मौके पर प्राथमिक उपचार (पीसीआर) दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य करने का प्रदर्शन किया गया। टीमों ने आपसी तालमेल के साथ काम करने का अभ्यास भी किया। आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखीं अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई का जायजा लिया और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की तैयारियां परखीं। मॉकड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक दुर्घटना, आग या अन्य आपदा के दौरान जान-माल का नुकसान कम करना था। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को मिलकर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखना भी इसका मकसद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)