अयोध्या को प्लास्टिक मुक्त बनाने की नगर आयुक्त की अपील:बोले- परिक्रमा और पूर्णिमा मेले के दौरान विशेष ध्यान रखना होगा
आगामी चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा तथा कार्तिक पूर्णिमा मेलों को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की है। अयोध्या के नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं मेला क्षेत्र में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वे मेलों के दौरान प्लास्टिक से निर्मित दोने-पत्तल, पतले एवं थर्माकोल/फाइबर के गिलास तथा प्लास्टिक लेयर वाले दोने-पत्तलों का प्रयोग न करें। केवल वृक्षों के पत्तों से निर्मित दोने-पत्तल एवं अन्य बायोडिग्रेडेबल (जैव अपघटनीय) वस्तुओं का ही उपयोग हो उन्होंने अपील की कि मेला क्षेत्र में केवल वृक्षों के पत्तों से निर्मित दोने-पत्तल एवं अन्य बायोडिग्रेडेबल (जैव अपघटनीय) वस्तुओं का ही उपयोग किया जाए। स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में सहयोग मांगा नगर आयुक्त ने कहा कि अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिक्रमा एवं मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में प्रत्येक नागरिक, दुकानदार एवं श्रद्धालु की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अयोध्या के पर्यावरण संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दें तथा संपूर्ण नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)