कारसेवकों पर गोली चलाने के मामले में अखिलेश मांगें माफी:जौनपुर में पूर्व विधायक बोले, योगी सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की
जौनपुर के जाफराबाद से पूर्व भाजपा विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने दावा किया कि 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में सरकारी क्षेत्र की दो लाख नौकरियां चली गईं। वहीं, 2017 से 2026 तक उत्तर प्रदेश के युवाओं को करीब 10 लाख सरकारी नौकरियां मिलीं। उन्होंने कहा कि इनमें कम से कम चार लाख नौकरियां आउटसोर्सिंग और संविदा के जरिए दी गईं। अखिलेश यादव से संतों और लोगों से माफी मांगने को कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर हरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें वहां के संतों और लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, जिससे उनकी मौत हुई थी। सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को इस घटना पर पछतावा होना चाहिए। एमएलसी चुनाव में हार को बताया पार्टी की कमी वाराणसी खंड की दोनों एमएलसी सीटों पर हार स्वीकार करते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी पर्याप्त संख्या में स्नातक और शिक्षक मतदाता नहीं बना पाई। उन्होंने इसे पार्टी की कमी बताया। सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का काम कार्यकर्ताओं को करना चाहिए था। आगामी विधानसभा, लोकसभा और स्नातक-शिक्षक चुनावों में पार्टी इस कमी से सबक लेकर काम करेगी। उन्होंने एमएलसी चुनाव में हार को पार्टी के लोगों की लापरवाही का नतीजा बताया। योगी सरकार के विकास कार्यों का किया जिक्र हरेंद्र सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकास के लिए जितना धन दिया, उतना किसी सरकार ने नहीं दिया। उनके मुताबिक, गांवों तक सड़कें बनाई गईं और उनका चौड़ीकरण कराया गया। नदियों पर पुल भी बनाए गए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड, जांच और दवाओं की व्यवस्था है। किसानों को सम्मान निधि, खाद और बीज मिल रहे हैं। सरकार किसानों की उपज सही दाम पर खरीदकर उनकी आय बढ़ाने का काम कर रही है। बोले- प्रदेश में गुंडाराज और माफिया खत्म सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो चुका है और माफिया खत्म कर दिए गए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग में जमीन से जुड़े मामलों में हो रही लापरवाही को गलत बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)