अयोध्या में उज्ज्वला सब्सिडी का वितरण:गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक राहत देने की महत्वपूर्ण पहल
अयोध्या में दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को 1,500 करोड़ रुपए की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को सर्किट हाउस अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह शामिल हुए। विधायक अभय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे त्योहार के अवसर पर पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर भरवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)