गोरखपुर के कार्मेल कॉलेज में वार्षिकोत्सव:छात्राओं ने संगीत, नृत्य और मंचीय प्रस्तुति में प्रकृति के पंच तत्वों को दर्शाया
गोरखपुर के कार्मेल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘Rhythms of Nature’ (प्रकृति के सुर और लय) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना, नृत्य और स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने संगीत, नृत्य और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति के पांच तत्वों भूमि, पवन, आकाश, अग्नि और जल को दर्शाया। इन प्रस्तुतियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर सलीटा ए.सी. ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के महत्व पर विचार रखे। समारोह का समापन ग्रैंड फिनाले और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)