लखनऊ में एम्बुलेंस कर्मचारियों का सम्मान समारोह:कर्मियों को मिले स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर बढ़ाया उत्साह
लखनऊ में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित समारोह में निदेशक कृष्णम राजू और प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन, एम्बुलेंस पायलट, एचबीई और इमरजेंसी रिस्पांस ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ईएमआरआई का मूल सिद्धांत "मानव सेवा ही माधव सेवा" है। समारोह में एचआर हेड राजकमल, देबज्योति, सौरव टंडन, एसपी सिंह, विनीत, विकासमणि त्रिपाठी, मिथलेश त्रिपाठी, आसिफ इकबाल खान, राजीव कुमार सोमबंशी और धर्मपाल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)