बागपत में सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक:डीएम और एसपी ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम करने के दिए निर्देश

Nov 03, 2026 - 21:16
0
बागपत में सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक:डीएम और एसपी ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम करने के दिए निर्देश
बागपत में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने जनपद में दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट की स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित संकेतक, चेतावनी बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित संकेतक, चेतावनी बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके। वहीं पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। बैठक में अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User