बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता; वाराणसी मंडल उपविजेता:7 पदक जीत पाए 135 अंक, गोरखपुर मंडल बना विजेता
खेल विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त समन्वय से आयोजित तीन दिवसीय बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। 2 से 4 नवंबर 2026 तक जनपद सुल्तानपुर में चली इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर की चुनिंदा महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह के अनुसार, प्रतियोगिता के अंतिम दिन चैंपियनशिप की ट्रॉफी के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और वाराणसी मंडल के बीच बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसमें वाराणसी मंडल को गोरखपुर मंडल ने 15 अंकों से हराकर चमचमाती ट्राफी एयर प्रथम स्थान पर कब्जा जमा लिया। गोरखपुर और वाराणसी मंडल में खिताबी भिड़ंत, मेरठ तीसरे स्थान पर
कुश्ती के कोच गोरख यादव ने बताया - टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए सभी टीमों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। अंतिम अंक तालिका में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने अपनी बादशाहत कायम करते हुए कुल 150 अंक बटोरे और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, वाराणसी मंडल की टीम ने गोरखपुर को कड़ी टक्कर दी, लेकिन महज 15 अंकों के अंतर से पीछे रह गई। वाराणसी मंडल ने 135 अंक हासिल कर उपविजेता (रनर्स-अप) की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, मेरठ की टीम 85 अंकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वाराणसी मंडल की बेटियों ने जीते 7 पदक; चमकीं अंदरी और अर्पित
वाराणसी मंडल की महिला पहलवानों ने मैट पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें 2 स्वर्ण (गोल्ड), 2 रजत (सिल्वर) और 3 कांस्य (ब्रांज) मेडल शामिल हैं। स्वर्ण पदक (Gold Medals): 57 किलोग्राम भार वर्ग में अंदरी पटेल ने शानदार खेल दिखाते हुए सोने का तमगा जीता। वहीं, भारी वजन वर्ग यानी 73 किलोग्राम में अर्पित यादव ने विपक्षी को चित कर दूसरा गोल्ड मेडल वाराणसी की झोली में डाला। रजत पदक (Silver Medals): 46 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेयांशी द्विवेदी और 49 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षा यादव ने फाइनल तक का सफर तय कर रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक (Bronze Medals): 40 किलोग्राम वर्ग में तृप्ति यादव, 65 किलोग्राम में टिंकल यादव और 69 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या यादव ने अपनी-अपनी बाउट जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)