रिपोर्ट-हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड के दोस्त ने चिप तस्करी की:मलेशिया के रास्ते चीन भेजी; पति ने 9 अरब डॉलर का डेटा सेंटर बनाया

Nov 22, 2026 - 16:11
0
रिपोर्ट-हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड के दोस्त ने चिप तस्करी की:मलेशिया के रास्ते चीन भेजी; पति ने 9 अरब डॉलर का डेटा सेंटर बनाया
एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग के चीनी कारोबारी दोस्त ली मिंग प्रतिबंधित AI चिप्स की तस्करी कर रहा था। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एनवीडिया की चिप्स वाले कंप्यूटर सर्वर मलेशिया के रास्ते चीन भेजता था। ली मिंग इस काम में अकेला नहीं था। वह एलिस और उनके पति कांग वेई के साथ मिलकर दक्षिण-पूर्व एशिया में कई कंपनियों का नेटवर्क चला रहा था। कांग ने इसी नेटवर्क के जरिए चीन में 9 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) के डेटा सेंटर बनाने की शुरूआत की थी। यानी एलिस की भूमिका एनवीडिया की एडवांस चिप्स तक पहुंच बनाने में थी, जबकि उनके पति चीन में डेटा सेंटर का कारोबार बढ़ा रहे थे। ली मिंग दोनों के बीच कारोबारी कड़ी का काम कर रहा था। ली मिंग पर सिंगापुर में धोखाधड़ी का केस 52 साल का चीनी कारोबारी ली मिंग सिंगापुर में जमानत पर बाहर है। फरवरी 2025 में उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। यह मामला एनवीडिया की चिप्स वाले कंप्यूटर सर्वर खरीदने और उन्हें दूसरे देशों में भेजने से जुड़ा था। सिंगापुर के सरकारी वकीलों के मुताबिक, ली ने एनवीडिया की चिप्स वाले सर्वर खरीदे। उसने अमेरिकी सप्लायर कंपनियों को बताया कि इनका इस्तेमाल सिंगापुर की उसकी कंपनी 'लक्सुरिएट योर लाइफ' में किया जाएगा। हालांकि, उसने इन सर्वर को सिंगापुर लाने के बजाय पहले मलेशिया भेजा और वहां से किसी तीसरे देश पहुंचा दिया। ली मिंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड के कामकाज में भी काफी दखल रखता था। कंपनी की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस हुआंग थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, ली कंपनी के बड़े फैसलों में शामिल रहता था। एनवीडिया की चिप्स का कारोबार करने वाली दूसरी कंपनियों से भी उसके संबंध थे। एलिस और उनके पति के साथ मिलकर बनाया कंपनियों का नेटवर्क वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, सिंगापुर में केस दर्ज होने के समय तक ली मिंग कई साल से एलिस और उनके पति कांग वेई के साथ काम कर रहा था। चीन में कंपनी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, एलिस और कांग ने 2021 में 'सेंचुरी लॉन्गटेंग' नाम की कंपनी शुरू की थी। यह कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग का काम करती थी। जनवरी 2023 में ली मिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसमें वह शंघाई की एक AI उपकरण बनाने वाली कंपनी में जाता दिखाई दिया। पोस्ट में उसे सेंचुरी लॉन्गटेंग का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर बताया गया था। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने चीन को एनवीडिया की एडवांस चिप्स बेचने पर रोक लगा दी थी। इन चिप्स का इस्तेमाल AI से जुड़े कामों में होता है। रोक लगने के बाद चीन की टेक कंपनियों के लिए इन्हें हासिल करना मुश्किल हो गया था। ऐसी कंपनियों के पास चिप्स इस्तेमाल करने के दो रास्ते थे… इसी दौरान ली मिंग, एलिस और कांग ने दक्षिण-पूर्व एशिया में कई कारोबारी साझेदारों के साथ मिलकर काम शुरू किया। उनका मकसद चीनी ग्राहकों को एडवांस चिप्स पहुंचाना था। मेगास्पीड के जरिए एनवीडिया के सर्वर मलेशिया पहुंचे इस नेटवर्क के तहत तीनों ने चीन की एक वीडियो गेम कंपनी की सिंगापुर वाली इकाई खरीदी। बाद में इसका नाम बदलकर मेगास्पीड रख दिया गया। एलिस को इस कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया। मेगास्पीड ने एनवीडिया को बताया कि चीन की बड़ी टेक कंपनी अलीबाबा उसकी मुख्य ग्राहक है। इसके बाद नवंबर 2023 में मेगास्पीड एनवीडिया के क्लाउड पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हो गई। इस प्रोग्राम में शामिल कंपनियों को एनवीडिया की नई चिप्स खरीदने में प्राथमिकता मिलती थी। मेगास्पीड ने एनवीडिया की चिप्स वाले सर्वर मलेशिया पहुंचाए। वहां से अलीबाबा को विदेश में कंप्यूटिंग सुविधा दी गई। हालांकि, इनमें से कुछ सर्वर अमेरिकी प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए शंघाई की टेक कंपनी 'सेंचुरी लिटोंग' को भी भेजे गए। सेंचुरी लिटोंग का एलिस और कांग की कंपनी सेंचुरी लॉन्गटेंग से भी कारोबारी संबंध था। साल 2024 तक सेंचुरी लॉन्गटेंग, सेंचुरी लिटोंग की बड़ी शेयरधारक थी। कांग के डेटा सेंटर को चीनी सरकार ने भी समर्थन दिया एलिस जहां जेनसन हुआंग के साथ अपने रिश्तों के जरिए एनवीडिया की एडवांस चिप्स तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही थीं, वहीं उनके पति कांग वेई चीन में डेटा सेंटर का बड़ा कारोबार खड़ा कर रहे थे। 2021 से 2024 के बीच कांग के नेटवर्क से जुड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट में 9 अरब डॉलर से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव था। इन प्रोजेक्ट को चीनी सरकार का समर्थन हासिल था। इस कारोबार का मुख्य हिस्सा सेंचुरी लॉन्गटेंग कंपनी थी। जांच के बाद एनवीडिया ने मेगास्पीड को चिप्स बेचना बंद किया जेनसन ने 33 साल बाद छोड़ी एनवीडिया इस पूरे मामले में जेनसन हुआंग और एलिस के रिश्तों का खुलासा होने के बाद विवाद और बढ़ गया। एलिस के साथ उनके प्रेम संबंधों के अलावा कंपनी के एक कर्मचारी के साथ रिश्ते की खबरें भी सामने आई थीं। एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसन हुआंग और एलिस के रिश्तों को लेकर कंपनी के अंदर जांच शुरू की है। हालांकि, बोर्ड का कहना है कि कंपनी की गोपनीय जानकारी या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी खतरे में नहीं पड़ी। इस विवाद के बीच जेनसन ने 12 नवंबर को एनवीडिया के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही कंपनी में उनका 33 साल का सफर खत्म हो गया। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग वापसी को तैयार: कहा- बोर्ड के फैसले पर ही लौटूंगा; चेयरमैन बोले- ऐसा कोई इरादा नहीं एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग पद पर वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने इस्तीफे के बाद मंगलवार को पहली बार X पर पोस्ट कर बयान जारी किया। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User