फर्रुखाबाद में PET अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच:22 केंद्रों पर परीक्षा, कंगन और ईयर रिंग भी उतरवाए, हुई बायोमेट्रिक जांच

Oct 30, 2026 - 10:09
0
फर्रुखाबाद में PET अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच:22 केंद्रों पर परीक्षा, कंगन और ईयर रिंग भी उतरवाए, हुई बायोमेट्रिक जांच
फर्रुखाबाद में PET परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को परीक्षा का दूसरा दिन है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। दूसरी पाली शाम 3 से 5 बजे तक होगी। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से दो स्तर पर जांच हुई। महिला अभ्यर्थियों से कंगन, ईयररिंग और क्लेचर उतरवाए गए। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लॉकेट भी उतरवाए गए। फर्रुखाबाद के केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आजमगढ़ और हरदोई से पुरुष अभ्यर्थी आए। कन्नौज, इटावा और मैनपुरी सहित अन्य जनपदों से अभ्यर्थी पहुंचे अभ्यर्थी देर रात से जिले में आने लगे थे। सुबह 7 बजे से वे केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मेटल डिटेक्टर से दो स्तर पर जांच की गई। यहां पुरुष अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवाए गए। जांच के बाद उन्हें अंदर भेजा गया और बायोमेट्रिक जांच हुई। बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में भी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। एनएकेपी डिग्री कॉलेज में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की लाइन लगी थी। यहां महिला अभ्यर्थियों के ईयररिंग, कंगन और क्लेचर उतरवाए गए। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लॉकेट भी निकलवाए गए। चश्मा लगाए अभ्यर्थियों के चश्मे उतारकर जांच की गई। कन्नौज से आई महिला अभ्यर्थी प्रीती के कंगन उतरवाए गए। कन्नौज से आई श्वेता की ईयररिंग उतरवाई गई। एक पाली में 8,000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पुलिस लाइन से हो रही है निगरानी परीक्षा को शांति पूरी ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस लाइन में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से भी प्रत्येक केंद्र की निगरानी की जा रही है। वहीं केंद्र के 100 मीटर की दूरी तक की आसपास की दुकान भी बंद है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User