रामपुर में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा:जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार बोले- शिक्षकों के हितों की पैरवी करना संगठन की प्राथमिकता
रामपुर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों के साथ शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश गुप्ता ने शिक्षकों के वेतन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने काम के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री विपेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)