शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर 10 थानेदारों को फटकार:10 माह में 16,803 शिकायतें पहुंची, ADCP पूर्वी, पश्चिम समेत तीन ACP को नोटिस जारी

Oct 24, 2026 - 16:15
0
शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर 10 थानेदारों को फटकार:10 माह में 16,803 शिकायतें पहुंची, ADCP पूर्वी, पश्चिम समेत तीन ACP को नोटिस जारी
जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कानपुर पुलिस कमिश्नर ने रघुबीर लाल ने एडीसीपी पूर्वी, पश्चिम समेत कोतवाली, कलक्टरगंज व चकेरी एसीपी को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस कमिश्नर ने ऐसे 10 थानेदारों को भी कड़ी फटकार लगायी है, जो लोगों की समस्याओं का निपटारा करने में नाकाम रहे। थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर के पास बीते 10 माह में 16,803 लोग फरियाद लेकर पहुंचे, जिनमें 15674 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया, जबकि 1129 शिकायतें अभी तक लंबित है। बीते 10 माह में सबसे ज्यादा 1076 शिकायतें चकेरी थाने से पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची है, जिनमें से 123 शिकायतें अबतक निस्तारित नहीं हो सकी हैं। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए सीएम ने चेताया था जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन जिलों को चेताया था, जिनके यहां शिकायतें अधिक लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि कुछ जिलों में जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसे जिलों को तत्काल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा, अन्यथा उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। सुधार न होने पर ऐसे जिलों के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी के आदेश के बाद भी कानपुर कमिश्नरेट के कई थानों में आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिसका परिणाम यह है कि कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की जन शिकायतों के निरस्ताण को लेकर रैंकिंग प्रदेश में गिरती जा रही है। इन थाना प्रभारियों को फटकारा थानों में सुनवाई न होने पर पीड़ित पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच रहे है, जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस कमिश्नर ने सबसे ज्यादा शिकायतों के निरस्तारण में फेल चकेरी, कल्याणपुर, पनकी, महाराजपुर, रावतपुर, बिठूर, नौबस्ता, बर्रा, कोतवाली, बाबूपुरवा थाने के प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। थानों में शिकायतों को गंभीरता से नहीं देखा जाता है, जिसके कारण उनकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल देखना सुनिश्चित करें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। पुलिस कमिश्नर बोले- मनमानी करने वाले नपेंगे पुलिस कमिश्नर ने फटकार लगाते हुए कहा कि कई बार उच्चस्थ अधिकारियों के द्वारा लिखित आदेश देने के बावजूद थानेदार मामलों में हीलाहवाली बरत रहे है, जिस कारण आमजन को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिकायतों के निस्तारण में फेल थानेदार नपेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User