लखनऊ में दीपावली की धूम, घरों से बाजारों तक उत्सव:चारों ओर फूट रहे पटाखे, शाम होते ही आतिशबाजी शुरू; सड़कों पर विशेष सजावट
लखनऊ में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा शहर रोशनी और उत्सव के रंग में डूबा है। प्रमुख इमारतों, चौराहों, बाजारों और घरों को दीयों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लोगों ने पूजा-पाठ के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शाम होते ही शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए लोगों ने ग्रीन पटाखों को प्राथमिकता दी। हजरतगंज, चौक, अमीनाबाद, गोमती नगर, भूतनाथ और महानगर समेत कई इलाकों में विशेष सजावट की गई है। दीयों की रोशनी और पटाखों की गूंज से शहर का माहौल उत्सवमय हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)