बदायूं में श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न:12 दिवसीय उत्सव पर उमड़ी भीड़, मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

Nov 05, 2026 - 09:06
0
बदायूं में श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न:12 दिवसीय उत्सव पर उमड़ी भीड़, मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
बदायूं के कस्बा खितौरा में 12 दिनों से चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव का बुधवार रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। अयोध्या नगरी को दीपों से सजाया गया और लोगों ने खुशियां मनाईं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस प्रसंग के मंचन को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने कहा कि रामायण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अच्छे संस्कार ग्रहण करने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर मेला संरक्षक ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह और प्रबंधक महाराज सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कमेटी कोषाध्यक्ष योगेश गिरी ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान मेला अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह दीपू, नितिन कुमार, सुनील राणा, भारत सिंह, रविशंकर भारद्वाज, नरेंद्र भारद्वाज सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User