नोएडा में 72 स्थानों पर सफाई व्यवस्था खराब:10 से ज्यादा वरिष्ठ प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

Nov 05, 2026 - 10:26
0
नोएडा में 72 स्थानों पर सफाई व्यवस्था खराब:10 से ज्यादा वरिष्ठ प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
त्योहारों से पहले नोएडा की सफाई व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में कराए गए निरीक्षण के दौरान 312 स्थलों में से करीब 72 जगह सफाई व्यवस्था खराब मिली। इस पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने नाराजगी जताते हुए सभी वरिष्ठ प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 10 दिन के अंदर सफाई व्यवस्था में सुधार करने की समयसीमा तय की है। अगली समीक्षा बैठक में व्यवस्था में सुधार नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा। प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन में सीईओ ने सफाई, बिजली, जलापूर्ति और सीवेज व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में दोनों महाप्रबंधक सिविल एके अरोड़ा और एसपी सिंह सहित सभी वर्क सर्किल, जल खंड और विद्युत खंड के वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहे। सभी की तय की जाएगी जिम्मेदारी सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ प्रबंधक अपने अधीनस्थ प्रबंधकों, सहायक प्रबंधकों और अवर अभियंताओं के साथ नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करें। केवल निरीक्षण की औपचारिकता पूरी करने के बजाय मौके पर सफाई व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जाए। प्रबंधकों, सहायक प्रबंधकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। छठ घाटों पर लाइटिंग और पीए सिस्टम त्योहारों के दौरान शहर में अलग-अलग जगह बनने वाले अस्थायी तालाब और घाट समय से पहले तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। घाटों पर आकर्षक लाइटिंग, सुरक्षा के जरूरी इंतजाम और लोगों की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम भी लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User