बदायूं पुलिस लाइन में पांच मिनट ब्लैकआउट:हवाई हमले से बचाव की मॉकड्रिल में विभागों ने तैयारियां परखीं

Nov 22, 2026 - 19:50
0
बदायूं पुलिस लाइन में पांच मिनट ब्लैकआउट:हवाई हमले से बचाव की मॉकड्रिल में विभागों ने तैयारियां परखीं
बदायूं में रविवार शाम 6 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई। युद्ध और हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियां परखने के लिए पांच मिनट तक ब्लैकआउट रखा गया। सायरन बजते ही संबंधित विभागों की सक्रियता परखी गई। अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर रोशनी बंद करने, सुरक्षित जगहों पर पहुंचने और राहत-बचाव काम शुरू करने का अभ्यास किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने भी अपनी तैयारियां दिखाईं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह और अग्निशमन विभाग के रामराजा यादव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह अभ्यास एक साथ हुआ। इसका उद्देश्य पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा विभागों के बीच तालमेल और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User