भाटपाररानी में कल्याणकारी शिविर:30 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के स्वीकृति प्रमाण पत्र मिले
देवरिया में जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को भाटपाररानी विकासखंड सभागार में कल्याणकारी शिविर लगाया गया। इसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 10 लाभार्थियों और छात्रवृत्ति योजना के 30 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पांच, समाज कल्याण विभाग के पांच और जिला प्रोबेशन विभाग के चार लाभार्थियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही सभी 14 मामलों का निस्तारण कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशम्भर पाण्डेय और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शम्स परवेज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है, ताकि जरूरतमंद लोग योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)