अखिलेश Vs BJP विवाद में कूदे शंकराचार्य, योगी को नसीहत:वाराणसी में कहा- CM को मस्जिद स्वीकार या नहीं, मथुरा में कर दें ऐलान
अखिलेश यादव को मथुरा जाकर कारसेवा करने की चुनौती देने वाले भाजपा नेताओं पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने निशाना साधा। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया। कहा कि जब योगी खुद क्षत्रिय हैं और सत्ता की बागडोर भी उनके हाथ में है, तो वे सामने आकर अपनी बात क्यों नहीं रखते? दूसरों को चुनौती क्यों दी जा रही है? राजनीतिक एजेंडा बनाकर उन्हें फंसाने की कोशिश क्यों हो रही है? शंकराचार्य ने यदुवंश, वृष्णि वंश और भोज वंश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन सभी वंशों का संबंध क्षत्रिय परंपरा से रहा है। ऐसे में सिर्फ यदुवंशियों या अखिलेश यादव को निशाना बनाना कहां तक उचित है? उन्होंने कहा कि जब एक क्षत्रिय मुख्यमंत्री सत्ता में है, तो उसे खुद आगे आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। ‘योगी बताएं, मस्जिद स्वीकार है या नहीं?’ शंकराचार्य ने योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें मस्जिद स्वीकार है तो सार्वजनिक रूप से कह दें कि उन्हें मस्जिद स्वीकार है और वह नहीं हटेगी। लेकिन अगर ऐसा कहने का भी साहस नहीं है, तो फिर दूसरों को निशाना बनाने का क्या मतलब है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों को किसी मुद्दे में फंसाने की कोशिश करने से पहले खुद भी उस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उनका कहना था कि केवल दूसरों को आगे करके राजनीतिक एजेंडा चलाना उचित नहीं है। डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को दी थी चुनौती दरअसल, मथुरा में भाजपा के शीर्ष नेताओं की चुनावी रणनीति को लेकर बैठक के बीच अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं को यमुना में डुबकी लगाकर और उसका जल पीकर कार्यक्रम शुरू करने की सलाह दी थी। अखिलेश का यह तंज केशव प्रसाद मौर्य की उस चुनौती के बाद आया था, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख को मथुरा जाकर मंदिर की कारसेवा में शामिल होने की बात कही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)