भैयादूज के लिए मेरठ में नया ट्रैफिक प्लान लागू:36 प्वाइंट पर पुलिस तैनात, 5 सेक्टर में बंटा हाईवे- भारी वाहनों की एंट्री बंद

Nov 10, 2026 - 08:28
0
भैयादूज के लिए मेरठ में नया ट्रैफिक प्लान लागू:36 प्वाइंट पर पुलिस तैनात, 5 सेक्टर में बंटा हाईवे- भारी वाहनों की एंट्री बंद
मेरठ में भैयादूज पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान लागू किया है। त्योहार पर बहनों के घर जाने वाले भाइयों और बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर और हाईवे के 36 जाम प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, भारी व्यावसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नमो भारत और मेट्रो स्टेशन के साथ बस अड्डों पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर और हाईवे को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर जिम्मेदारी तय की है। दिल्ली-दून हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर से दादरी तक करीब 40 किलोमीटर के हिस्से को पांच सेक्टर में बांटा गया है। यहां संबंधित थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालेंगे। जाम वाले स्थानों पर सुबह छह बजे से पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। माल रोड की जिम्मेदारी लालकुर्ती और सिविल लाइंस पुलिस को दी गई है। दिल्ली रोड पर पांच थानों की पुलिस यातायात व्यवस्था संभालेगी। सिवाया और काशी टोल पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। जाम की स्थिति बनने पर संबंधित थाना और चौकी प्रभारी की जवाबदेही तय होगी। एसपी सिटी विनायक भोसले हाईवे की व्यवस्था देखेंगे। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव शहर के अंदर यातायात की निगरानी करेंगे। वहीं, एसपी देहात सरधना, किठौर और मवाना क्षेत्र की व्यवस्था संभालेंगे। सीसीटीवी कैमरों से जाम वाले स्थानों पर नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम में मौजूद रिजर्व पुलिसकर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। बुधवार को माल रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। कमिश्नरी आवास चौराहा (साकेत) से माल रोड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को बैजल भवन चौराहे से लालकुर्ती बाजार होते हुए जीरोमाइल की ओर जाना होगा। माल रोड पर केवल टैंक चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहे की ओर वाहन जा सकेंगे। जीरोमाइल चौराहे से लालकुर्ती बाजार होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। उन्हें माल रोड से होकर गुजरना होगा। मवाना की ओर से आने वाले वाहन गंगानगर नाले से होमगार्ड चौराहे होते हुए दाहिने मुड़कर माल रोड, इंडियन बैंक कट और एमईएस कट से टैंक चौराहे की ओर जा सकेंगे। जाम में फंसें तो इन नंबरों पर करें कॉल पुलिस ने यातायात संबंधी परेशानी और जाम की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी मार्ग पर जाम लगने पर यूपी-112 के अलावा 9454401587 और 9454417431 पर सूचना दी जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User