बहराइच में हत्या के मामले में 7 आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने चार लाठी-डंडे जब्त किए, भेजा जेल
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के मुरई पुरवा गांव में खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्या के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चार लाठी-डंडे भी जब्त किए गए।
पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को मुरई पुरवा, लोकना गांव में खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान साबित अली की मौत हो गई। मामले में आशिया बेगम ने थाने में शिकायत दी थी।
इसके बाद रामगांव थाने में सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के आधार पर मंगलवार को सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में मुबारक अली (46), जकव्वाद (19), दौलत अली उर्फ लड़्डन (65), जुनाब अली (55), जैनब बेगम (57), नसीमुन निशा उर्फ चांदनी (20) और आशिया बेगम (52) शामिल हैं। सभी मुरई पुरवा, लोकना गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाठी-डंडे जब्त किए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)