हमीरपुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पांच सड़क हादसों में 7 घायल, तीन घायल कानपुर के लिए रेफर

Nov 10, 2026 - 08:28
0
हमीरपुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पांच सड़क हादसों में 7 घायल, तीन घायल कानपुर के लिए रेफर
हमीरपुर में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर हमीरपुर की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए...़ 1. पांच सड़क हादसों में 7 घायल: तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया हमीरपुर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार शाम जिले में अलग-अलग स्थानों पर पांच सड़क हादसे हुए। इनमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. मौनियों की टोलियों ने बुंदेली-संस्कृति की झलक दिखाई:दीपावली के दूसरे दिन पारंपरिक दिवारी गीतों और नृत्य के साथ लाठियों के करतब दिखाए दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को मौन चराने की परंपरा निभाई गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में मोर पंख हाथों में लेकर मौनियों की टोलियां निकलीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और बुंदेली गीतों के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर… 3. गाली देने से रोकने पर पड़ोसी ने व्यक्ति को पीटा: स्यावरी गांव में लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में 58 वर्षीय खूबचंद ने पड़ोसी युवक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User