सांसद तनुज पुनिया बोले- बीजेपी जनता को गुमराह कर रही:जनता सवाल पूछ रही है और बीजेपी के पास जवाब नहीं
बाराबंकी। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया। मंगलवार रात 8 बजे उन्होंने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और अपना नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस तथ्यों और सबूतों के आधार पर जनता के सामने अपनी बात रख रही है, जबकि भाजपा के पास लोगों के सवालों का जवाब नहीं है। नड्डा ने विपक्ष पर साधा था निशाना जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत कोई ‘बनाना रिपब्लिक’ नहीं है, जहां जब चाहे बंद कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि एक झूठ को सौ बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता। जनता सवाल पूछ रही, भाजपा सफाई देने में जुटी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तनुज पुनिया ने कहा कि जनता सड़कों पर उतरकर सवाल पूछ रही है, लेकिन भाजपा जवाब देने के बजाय सफाई देने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपना नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। सांसद पुनिया ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है। कांग्रेस तथ्यों और सबूतों के साथ अपनी बात जनता तक पहुंचा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)