किसान की हत्या में पूर्व प्रधान समेत 5 पर FIR:फर्रुखाबाद में आलू के बोरे लेने बाग में गया था, पिता की तहरीर पर कार्रवाई

Nov 03, 2026 - 21:16
0
किसान की हत्या में पूर्व प्रधान समेत 5 पर FIR:फर्रुखाबाद में आलू के बोरे लेने बाग में गया था, पिता की तहरीर पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के जनैया सठेया गांव में 35 वर्षीय किसान कमलेश का शव सोमवार शाम पूर्व प्रधान के बाग में मिला। उनके पिता ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश के पिता श्यामबिहारी ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम 4 बजे पूर्व प्रधान उदयवीर के घर के सामने बाग में आलू के बोरे लेने गया था। ये बोरे तीन-चार दिन पहले बाग में रखे गए थे। कमलेश उन्हें अपने खेत में ले जा रहा था, तभी किसी बात पर कहासुनी हुई। श्यामबिहारी के मुताबिक, आवाज सुनकर उदयवीर का बेटा छोटू उर्फ आदित्य, भाई राम लखन और भतीजे सतीश व पप्पू वहां पहुंचे। आरोप है कि पांचों ने कमलेश को लाठी-डंडों से पीटा। वह घायल होकर गिर पड़ा। पिता ने बताया कि घटना के समय पड़ोस के दो लोग भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पांचों नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बारे में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कमलेश की मौत पेट की तिल्ली फटने से हुई। कमलेश के तीन बच्चे हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी 11 साल की है। उनकी पत्नी अंजू और मां मौर्यश्री हैं। मृतक के पिता बोले- हम खेत से चले आए थे घर पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता श्याम बिहारी ने बताया कि वह भी सुबह अपने खेत पर गए थे। वह घर पर चली आए थे वहीं बेटा कमलेश वहीं रह गया था। इस दौरान यह घटना घटित हो गई। मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष ने बताया तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी की तलाश है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User