बागपत में रविवार को 21 लाख रुपये की इनामी कुश्ती:ईरान के पहलवान भी लेंगे हिस्सा, चौधरी ब्रह्मपाल की स्मृति में हो रहा आयोजन
बागपत के डगरपुर गांव में रविवार को 21 लाख रुपये की इनामी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे पहले शनिवार शाम को यहां रागिनी कार्यक्रम भी होगा। यह दंगल चौधरी ब्रह्मपाल सिंह की स्मृति में पिछले 25 साल से आयोजित किया जा रहा है। लीलू प्रमुख इसका आयोजन करते हैं। इस साल प्रतियोगिता में कुल 21 लाख रुपये की इनाम राशि रखी गई है। आयोजकों के मुताबिक, दंगल में ईरान के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहलवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार दोपहर 2 बजे से कुश्ती के मुकाबले शुरू होंगे। कार्यक्रम में नेशनल कुश्ती कोच युवा पहलवानों को कुश्ती के दांव-पेच सिखाएंगे। पहलवान इनामी राशि के लिए मुकाबला करेंगे। वहीं, रागिनी कार्यक्रम में कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। लीलू प्रमुख ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पहलवानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। कार्यक्रम में कई राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवा पहलवानों ने कहा कि इनाम राशि से उनका हौसला बढ़ता है। नेशनल कोच की देखरेख में कुश्ती सीखने और नए अनुभव हासिल करने का मौका भी मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)