सीएमओ कार्यालय के बाहर व्यक्ति की मौत:देवरिया में रात दो बजे बिगड़ी तबीयत, आधार कार्ड से पहचान

Oct 31, 2026 - 09:29
0
सीएमओ कार्यालय के बाहर व्यक्ति की मौत:देवरिया में रात दो बजे बिगड़ी तबीयत, आधार कार्ड से पहचान
देवरिया में शुक्रवार रात करीब दो बजे सीएमओ कार्यालय के बाहर 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड से मनोज शर्मा (41) के रूप में हुई। वह बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मठियारी गांव का रहने वाला था। काफी समय पहले घर छोड़कर चला गया उसके पिता का नाम जगदीश है। पुलिस ने गोपालगंज पुलिस से संपर्क कर मनोज के परिवार को सूचना दी। बताया गया कि मनोज काफी समय पहले घर छोड़कर चला गया था। शव ले जाने से इनकार कर दिया सूचना मिलने पर परिवार की एक महिला देवरिया पहुंची, लेकिन उसने शव ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User