भोपाल- घर में मिले 4 शव, सभी के गले कटे:पांचवें की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली; मर्डर के बाद आत्महत्या की आशंका

Nov 02, 2026 - 14:47
0
भोपाल- घर में मिले 4 शव, सभी के गले कटे:पांचवें की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली; मर्डर के बाद आत्महत्या की आशंका
भोपाल के मालीखेड़ी में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला, एक महिला और दो बच्चों के शव मिले हैं। चारों के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। वहीं, परिवार के एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशंका है कि युवक ने पहले घर में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी पुलिस ने इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User