कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला चेयरमैन का स्वागत:प्रकाश प्रधान बोले- कमजोर और वंचित लोगों के अधिकारों की आवाज उठाएगा प्रकोष्ठ

Nov 02, 2026 - 15:50
0
कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला चेयरमैन का स्वागत:प्रकाश प्रधान बोले- कमजोर और वंचित लोगों के अधिकारों की आवाज उठाएगा प्रकोष्ठ
मैनपुरी में कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला चेयरमैन जितेंद्र कुमार राठौर का सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान, पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे और डॉ. नगेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। प्रकाश प्रधान ने कहा कि मानवाधिकार प्रकोष्ठ समाज के कमजोर, वंचित और पीड़ित लोगों के अधिकारों की आवाज उठाने का काम करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेंद्र कुमार राठौर के नेतृत्व में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद तिवारी, सुविन यादव, सर्वेश शाक्य, प्रतीक यादव, नितिन यादव और डॉ. बृजेश यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User