बलिया जिला अस्पताल में 9 लोगों ने रक्तदान किया:डीएम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, रक्तदान की अपील
बलिया जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दोपहर करीब 12:30 बजे फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। करीब दो बजे शिविर का समापन हुआ। इसमें 9 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डीएम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए नियमित रक्तदान करने की अपील की। तीन संगठनों ने मिलकर लगाया शिविर शिविर का आयोजन मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), नागरिक सुरक्षा कोर बलिया और बलिया ब्रदर्स फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान करने वालों में अरुण कुमार सिंह, कन्हैया उपाध्याय और ज्ञानी सिंह शामिल रहे। रक्तदान से बचाई जा सकती हैं जिंदगियां डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोगों से अपने ब्लड ग्रुप की जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को आसानी से रक्त मिल सके, इसके लिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्तदान कर सकता है। इससे जरूरतमंदों की जान बचाने के साथ समाज में सहयोग की भावना भी बढ़ती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विनोद कुमार, उप प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी, जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह, अरविंद पाण्डेय और नितेश पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)