बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:8442 वोटर 12 केंद्रों पर शाम 4 बजे तक डालेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Oct 23, 2026 - 10:08
0
बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:8442 वोटर 12 केंद्रों पर शाम 4 बजे तक डालेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिजनौर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 8 बजे से जिले के सभी 12 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने बिजनौर में अपना वोट डाला। जिले में मतदान के लिए 12 मतदान केंद्रों पर कुल 13 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 8442 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 4274 पुरुष और 4168 महिला वोटर शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 12 सेक्टर और 9 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि वह बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं । मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही शिक्षक साथी पुरानी पेंशन बहाली के लिए वित्त विहीन शिक्षक अपनेअधिकारों की रक्षा के लिए मतदान के लिए घरों से निकल गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User