फतेहपुर में ईंट-पत्थरों से कुचलकर शराब ठेका सेल्समैन की हत्या:ठेके के बरामदे में अज्ञात हमलावरों ने सोते समय मार डाला रहा, मामले की जांच शुरू
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक देशी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से कुचलकर उसे मार डाला। यह घटना दुगरेई गांव के बाहर हुई। मृतक की पहचान दुगरेई गांव निवासी 31 वर्षीय सतेंद्र सिंह, पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई है। सतेंद्र ठेके पर सेल्समैन था और रात में वहीं बरामदे में सोता था। गुरुवार रात भी सतेंद्र बरामदे में सो रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)