बिना सलाह एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी:जीएसवीएम मेडिकल कालेज में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Nov 23, 2026 - 15:41
0
बिना सलाह एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी:जीएसवीएम मेडिकल कालेज में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक लेना और डॉक्टर की ओर से निर्धारित अवधि से पहले दवा छोड़ देना भविष्य में गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इससे बैक्टीरिया दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं और सामान्य संक्रमण का इलाज करना भी मुश्किल हो सकता है। इसी खतरे यानी एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जागरूकता सप्ताह के छठे दिन सेमिनार और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुआ आयोजन माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में पीजी रेजिडेंट्स और एमबीबीएस विद्यार्थियों को एएमआर के कारण, प्रभाव और बचाव के तरीके बताए गए। डॉ. अर्नव कुमार लाहा ने 'एंटीमाइक्रोबियल: जागरूकता फैलाएं, प्रतिरोध रोकें' विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के सही इस्तेमाल और इनके प्रति बढ़ते प्रतिरोध को रोकने की जरूरत पर जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक से समझाया दवाओं का सही इस्तेमाल एमबीबीएस फेज टी-2 के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना, जरूरत न होने पर एंटीबायोटिक का सेवन करना और निर्धारित कोर्स पूरा किए बिना दवा छोड़ देना एएमआर का खतरा बढ़ा सकता है। कार्यक्रम में मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जोड़कर देखने वाले 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण पर भी जोर दिया गया। आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव और डॉ. रजनी सिंह के निर्देशन में हुआ। इसमें प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. हिमांशी प्रकाश, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. मनोज माथुर और डॉ. सना आफरीन का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User