ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत की:चंदौली के मैनपुर गांव के लोगों ने डीएम से जांच की मांग की

Nov 23, 2026 - 15:41
0
ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत की:चंदौली के मैनपुर गांव के लोगों ने डीएम से जांच की मांग की
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम शैलेश कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने तारकेश्वर महादेव और मां मुंडेश्वरी मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और बची हुई जमीन पर भी कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में चकिया तहसील के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल ने गलत रिपोर्ट देकर अधिकारियों को भ्रमित किया। प्रतिनिधिमंडल में गगन राज सिंह, श्रीपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, राजेश सिंह, उदयनाथ सिंह और राज सिंह शामिल थे। ग्रामीणों ने डीएम से मौके पर सक्षम अधिकारी भेजकर जांच कराने की मांग की। डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम के साथ चकिया के एसडीएम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User