हरीश द्विवेदी चारों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे संगठनात्मक बैठक:बलरामपुर में पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर मंथन
बलरामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बलरामपुर दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जनपद की सीमा पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। हरीश द्विवेदी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और अपने संबोधन के जरिए उनमें संगठन के प्रति सक्रियता और ऊर्जा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा वैभव सिंह, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, महिपाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, संदीप उपाध्याय और विद्याभूषण द्विवेदी समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगी बैठकें दौरे के दौरान हरीश द्विवेदी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें करेंगे। इनमें पार्टी के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की आगामी गतिविधियों पर चर्चा होगी। संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर द्विवेदी के स्वागत और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को संगठन में सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। उनके दौरे को जिले में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)