निर्वाचन ड्यूटी में गैरहाजिर अधिकारियों को चेतावनी:हाथरस में डीएम बोले- बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्रवाई
हाथरस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने निर्वाचन से जुड़े काम में लगे अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने आज सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे यह आदेश जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 और विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारी चल रही है। इन कामों को समय पर पूरा कराने के लिए जिले के अधिकारियों को नोडल और सहायक नोडल अधिकारी, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 22 नवंबर को जिलाधिकारी के दौरे और निर्वाचन संबंधी काम की समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारी गैरहाजिर मिले। कुछ अधिकारी बिना अनुमति छुट्टी पर भी थे। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए निर्वाचन संबंधी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)