व्यापारी संगठन ने ढाबा मामले में निष्पक्ष जांच मांगी:जिलाध्यक्ष बोले- पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा; प्रतिष्ठान की सुरक्षा की मांग की

Nov 23, 2026 - 15:09
0
व्यापारी संगठन ने ढाबा मामले में निष्पक्ष जांच मांगी:जिलाध्यक्ष बोले- पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा; प्रतिष्ठान की सुरक्षा की मांग की
सोनभद्र में श्रद्धा सबुरी ढाबा मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने सोमवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ढाबा संचालक विनोद जायसवाल और उनके प्रतिष्ठान की सुरक्षा की मांग भी की। ज्ञापन के मुताबिक, ग्राम बभनौली, तहसील राबर्ट्सगंज स्थित ढाबे पर 20 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर उन लोगों ने संचालक से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। संचालक का कहना है कि उनके ढाबे पर शराब न बेची जाती है और न परोसी जाती है। संगठन ने कहा कि संचालक की शिकायत के बावजूद अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। ढाबे के संचालन, जमीन के इस्तेमाल और जरूरी अनुमतियों को लेकर उठे सवालों पर भी संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील की। संगठन ने उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने की मांग की। उसने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों और साक्ष्यों को समान महत्व देकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो। किसी व्यापारी के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई या दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन कानून और प्रशासन का सम्मान करता है और किसी गैरकानूनी गतिविधि का समर्थन नहीं करेगा। प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा, जमीन के इस्तेमाल या अन्य नियमों का उल्लंघन मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी की आजीविका, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान की रक्षा करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि व्यापारी समाज की सुरक्षा और न्यायपूर्ण व्यवस्था के पक्ष में है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश जायसवाल, पंकज कनोडिया, शरद जायसवाल, कृष्णा सोनी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल और अमित अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User