बीपीए के 101 छात्रों को रेडियो और संगीत का प्रशिक्षण:लखनऊ में 30 दिवसीय इंटर्नशिप 2 नवंबर से शुरू, 96 गायन और 5 स्वर वाद्य के छात्र शामिल
लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के बीपीए सातवें सेमेस्टर के 101 छात्र रेडियो प्रसारण और संगीत की बारीकियां सीख रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 30 दिवसीय इंटर्नशिप 2 नवंबर से शुरू हुई है। इसमें छात्र गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्टूडियो में थ्योरी और प्रैक्टिकल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उपाध्यक्ष ने कहा- अपनी गलतियों का पता होना चाहिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने छात्र-छात्राओं को गायकी का हुनर सिखाया। उन्होंने कहा कि एक साधक कलाकार को अपनी गलतियों का पता होना चाहिए। नियमित अभ्यास से उन्हें दूर किया जा सकता है। संगीत का मार्ग निरंतर अभ्यास और विकास की प्रक्रिया है। रेडियो संचालन की सीख उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के कम्युनिटी एवं वेब रेडियो जयघोष के माध्यम से इंटर्नशिप संचालित की जा रही है। अंकिता पाण्डेय, समरीन सिद्दीकी, सुनील यादव, आनन्द अस्थाना और शेखर त्रिवेदी छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इंटर्नशिप में 96 गायन और पांच स्वर वाद्य के छात्र शामिल हैं। इसका उद्देश्य रेडियो प्रसारण, संगीत प्रोग्रामिंग, रिकॉर्डिंग प्रक्रिया, स्टूडियो संचालन और स्टेशन की अन्य गतिविधियों से छात्रों को परिचित कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)