बाजारों में अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे की मोहलत:आगरा में त्योहार पर जाम की समस्या को लेकर सख्त हुआ नगर निगम

Nov 04, 2026 - 18:06
0
बाजारों में अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे की मोहलत:आगरा में त्योहार पर जाम की समस्या को लेकर सख्त हुआ नगर निगम
आगरा में त्योहारों पर बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच दुकानदारों का अतिक्रमण आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दुकानों के बाहर पंडाल और गेट लगाकर सामान बेचा जा रहा है। फुटपाथों पर भी सामान रखकर कब्जा कर लिया गया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और बाजारों में दिनभर जाम लग रहा है। पैदल चलने वालों को फुटपाथ पर जगह नहीं मिलने के कारण वाहनों के बीच सड़क पर चलना पड़ रहा है। बुधवार को चलाया अभियान त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर निगम ने अब अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने राजपुर चुंगी-शमसाबाद रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाकर बिक्री करने वाले कारोबारियों को मुनादी कर चेतावनी दी गई। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्हें निर्धारित समय में सड़क और फुटपाथ से अपना सामान हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाने के साथ ही अतिक्रमण कर रखा गया सामान जब्त किया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में आने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अभियान में सामने आईं ये समस्याएं फुटपाथ पर कब्जा दुकानदारों ने सामान रखकर पैदल चलने वालों का रास्ता रोक दिया है। सड़क तक फैलाया कारोबार दुकानों के बाहर पंडाल और गेट बनाकर बिक्री की जा रही है। जाम से परेशानी सड़क संकरी होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 24 घंटे की मोहलत दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। सामान होगा जब्त समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई होगी। निर्धारित जगह पर ही रखें सामान नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में आने वाले आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दुकानदार सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। अपना सामान निर्धारित स्थान पर ही रखें। अतिक्रमण से यातायात बाधित होने और नागरिकों को असुविधा होने पर नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User