बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन का सेवा कार्य:बांदा जिला अस्पताल में बांटे फल, वृद्धाश्रम पहुंच बुजुर्गों को दिए कंबल

Nov 04, 2026 - 17:49
0
बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन का सेवा कार्य:बांदा जिला अस्पताल में बांटे फल, वृद्धाश्रम पहुंच बुजुर्गों को दिए कंबल
बांदा में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने बुधवार को सेवा कार्यों के तहत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान सदस्यों ने मरीजों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शहर के प्राचीन संकट मोचन मंदिर में पूजन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह 11 बजे फाउंडेशन के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल बांटे। दोपहर 3 बजे गौशाला में गायों का पूजन कर उनके लिए चारा, गुड़ और आलू की व्यवस्था की गई। शाम 5 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User