त्रिलोक त्यागी बोले- राजनीति का मतलब सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनना नहीं:लोगों के बीच बैठना भी सीखें, बागपत में युवाओं से लोकदल से जुड़ने की अपील
बागपत में खेकड़ा के एमएम कॉलेज में केटी भैया (कपिल त्यागी) की ओर से समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने केटी त्यागी के नशामुक्ति अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनना नहीं है, बल्कि लोगों के बीच बैठना और उनकी समस्याओं को समझना भी है। उन्होंने युवाओं से आईएएस, आईपीएस और प्रोफेसर बनने के साथ राजनीति में आने की भी अपील की। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का किया जिक्र त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसी शराबी को टिकट देने का समर्थन नहीं करते थे। वे एक विचारधारा थे और आर्य समाजी थे। उन्हें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं थी, इसलिए उन्होंने गाजियाबाद से मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान जाति बनाई और 1980 के दशक में मुलायम सिंह को नेता बनाया। उनके मुताबिक, किसी मुस्लिम नेता का नाम लेने पर उसकी पीठ पर चौधरी चरण सिंह का हाथ नजर आएगा। उन्होंने लोगों से जयंत चौधरी का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि एक दिन वे देश के बड़े नेता बनेंगे। किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह के काम गिनाए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि टिकट मांगने और देने का सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन लोगों के बीच बैठना सीखना चाहिए। पहले नहर की पटरी और ट्यूबवेल की सड़क पर किसानों का चालान हो जाता था। किसान अपनी बोगी चलाने से डरता था। चौधरी चरण सिंह ने यह चलन खत्म कराया और किसानों की बोगी साहब की जीप के साथ चलवाई। उन्होंने कहा कि पहले आलू और गन्ने के लिए किसानों को सड़क पर संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर मांग रखी जाती है। उन्होंने दावा किया कि जयंत चौधरी ने गन्ने के दाम को लेकर आवाज उठाई, जिसके बाद सरकार ने भाव 400 रुपये किया। महिला आरक्षण 50 प्रतिशत करने की मांग उठाई त्रिलोक त्यागी ने कहा कि सरकारें जो काम नहीं कर पातीं, वे सामाजिक संस्थाएं कर रही हैं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, लेकिन उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मांग का समर्थन करेंगे। साथ ही कहा कि जयंत चौधरी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। युवाओं से उन्होंने कहा, "आईपीएस बनो, आईएएस बनो, अफसर बनो, प्रोफेसर बनो। अगर कुछ नहीं बन सकते तो लोकदल में आ जाओ, नेता जरूर बना देंगे।" 2027 में यूपी में एनडीए सरकार बनने का दावा त्रिलोक त्यागी ने कहा कि गठबंधन सरकार चल रही है और 2027 के चुनाव के लिए बागपत से बलिया और गाजियाबाद से गाजीपुर तक काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जयंत चौधरी की मदद से 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)