अनुप्रिया पटेल के फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न:प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, नेतृत्व पर जताया भरोसा
प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जश्न मनाया। सोमवार करीब 4 बजे प्रदेश सचिव प्रज्ञा कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रज्ञा कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जो विचारधारा बनाई थी, अनुप्रिया पटेल उसे आगे बढ़ा रही हैं। उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है और पार्टी का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रज्ञा कुमार सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मुंह मीठा कराया और अनुप्रिया पटेल के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जश्न में सुशील कुमार शर्मा, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार कश्यप, प्रमोद कुमार मिश्रा, बलई प्रजापति, भरत लाल वर्मा, रमेश पटेल और राजन सरोज समेत पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)