अतीक के रिश्तेदार ने पिस्स्टल की बट से पीटा:जमीन पर कब्जे के विरोध पर दिखाई दबंगई, उमेश पाल ने भी दर्ज कराया था गुंडा टैक्स मांगने का केस

Nov 02, 2026 - 16:54
0
अतीक के रिश्तेदार ने पिस्स्टल की बट से पीटा:जमीन पर कब्जे के विरोध पर दिखाई दबंगई, उमेश पाल ने भी दर्ज कराया था गुंडा टैक्स मांगने का केस
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार खालिद जफर की दबंगई का मामला सामने आया है। धूमनगंज के कसारी-मसारी में खालिद जफर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को घेर लिया। आरोप है कि गालीगलौज के बाद विरोध करने पर पिस्टल की बट से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने खालिद जफर, उसके बहनोई इरफान हसन समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दामूपुर निवासी रमीज अहमद के मुताबिक, एक नवंबर को वह किसी काम से कसारी-मसारी आया था। दोपहर करीब 3:30 बजे वहां पहले से मौजूद खालिद जफर, इरफान हसन, खालिद का एक करीबी जिसे लोग डॉक्टर कहते हैं और चार-पांच अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। रमीज ने विरोध किया तो खालिद जफर ने अपनी पिस्टल की बट से उस पर कई वार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय लोग नहीं पहुंचते तो आरोपी उसकी जान ले सकते थे। अतीक का फाइनेंसर भी कहा जाता है खालिद खालिद जफर अतीक अहमद की बहन का दामाद है। उमेश पाल हत्याकांड की केस डायरी में भी उसका नाम शामिल है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे अतीक अहमद का फाइनेंसर भी कहा जाता रहा है। वर्ष 2022 में उमेश पाल ने भी खालिद जफर के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने अपनी तहरीर में खालिद और उसके साथियों पर जमीनों पर अवैध कब्जा करने और जबरन रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। धूमनगंज पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल कराई जा रही है। वीडियो भी सामने आया इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें खालिद जफर समेत अन्य आरोपी युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर नापजोख कर वापस लौटी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User