लखनऊ में मांस से भरी वैन पकड़ी, विहिप का हंगामा:प्लास्टिक की 7 बोरियों में भरा था; जांच के लिए 6 सैंपल लैब भेजे गए

Nov 02, 2026 - 16:54
0
लखनऊ में मांस से भरी वैन पकड़ी, विहिप का हंगामा:प्लास्टिक की 7 बोरियों में भरा था; जांच के लिए 6 सैंपल लैब भेजे गए
लखनऊ में सोमवार को मांस से भरी एक वैन पकड़ी गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैन में प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वैन के अंदर प्लास्टिक की 7 बोरियों में मांस भरा था। सूचना पर पहुंचे पशु विभाग के डॉक्टर ने 6 मांस के टुकड़े जांच के लिए लैब भेजे हैं। मामला रहीमाबाद थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… वैन में मांस ले जाने की सूचना मिली रुसेना निवासी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विभाग मंत्री भूपेंद्र अर्कवंशी के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे वह अपने संगठन के कार्य से रहीमाबाद जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक सफेद-सिल्वर रंग की वैन से तीन अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध मांस लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने साथियों को लेकर रहीमाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर वैन दिखाई देने पर उन्होंने उसे रोककर जानकारी करने का प्रयास किया। आरोप है कि वैन में 7 प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में मांस रखा हुआ था। इस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। दो साथी पुलिस देखकर फरार हुए आरोप है कि वैन चालक मोहम्मद फैजूल हरदोई जनपद के संडीला के टिकरा बरार निवासी है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मलिहाबाद कस्बे के चौधराना से इरशाद के वहां से मांस लेकर आ रहे थे। उनके पीछे दो साथी रिजवान और इस्लाम मोटरसाइकिल से आ रहे थे। जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। मांस के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओमनी वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रहीमाबाद पशु चिकित्साधिकारी नीरज कुमार को बुलाकर मांस की सैंपलिंग करा दिया। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 6 सैंपल लैब के लिए भेज दिए गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि किस जानवर का मांस है। डेढ़ कुन्तल मांस को जमींदोज कराया मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि चौधराना निवासी इरशाद कस्बे में भैंसे का मीट काटकर बेंचता है। मौके पर करीब 15 किलो मीट मिला है। और इरशाद और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाकी करीब डेढ़ कुन्तल मांस को नष्ट कराकर जमींदोज करा दिया गया है। इस संबंध में रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर आरोपी चालक फैजूल, इरशाद, रिजवान, इस्लाम पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक फैजूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User