बलिया में 16 नवंबर को अवकाश घोषित:डीएम ने दिया आदेश, छठ के पारण पर छुट्‌टी

Nov 15, 2026 - 22:32
0
बलिया में 16 नवंबर को अवकाश घोषित:डीएम ने दिया आदेश, छठ के पारण पर छुट्‌टी
बलिया में छठ पर्व के पारण के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। शासन के निर्देशों के तहत डीएम को साल में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है। इसी व्यवस्था के तहत जिले में यह अवकाश घोषित किया गया है। शासन के निर्देशों के तहत घोषित हुआ अवकाश जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 15 नवंबर की देर शाम करीब 7 बजे आदेश जारी किया गया। इसमें बताया गया कि शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए छठ पूजा पारण के अवसर पर 16 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर करेंगी व्रत का पारण छठ चार दिवसीय अनुष्ठान है। इसके अंतिम दिन व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद व्रत का पारण करेंगी। इसी अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User