4 दिन से लापता बच्चे का शव मिला:सोनभद्र में गहरे पानी में उतराता मिला, घर से गायब हुआ था

Nov 15, 2026 - 22:32
0
4 दिन से लापता बच्चे का शव मिला:सोनभद्र में गहरे पानी में उतराता मिला, घर से गायब हुआ था
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित आदिवासी बस्ती से चार दिन पहले लापता हुए 3 साल के विशाल का शव रविवार सुबह 11:30 बजे पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के गहरे पानी में मिला। मासूम की हत्या कर शव खदान में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार रात घर से लापता हुआ था बच्चा जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 9 निवासी राम सिंह का 3 वर्षीय बेटा विशाल बुधवार रात घर में सोते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो उसकी मां मंजू देवी ने गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बेटे की तलाश की गुहार लगाई थी। मासूम के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया था। परिजन और बस्ती के लोग लगातार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोपन थाना और गुरमा चौकी पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी। खदान के गहरे पानी में मिला शव रविवार सुबह 11:30 बजे गांव के लोगों ने बस्ती से कुछ दूरी पर खदान के गहरे पानी में बच्चे का शव देखा। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान लापता विशाल के रूप में हुई। शव बरामदगी के दौरान थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता और गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। मासूम की मौत से पूरे गुरमा क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User