भाजपा नेता रोहतास प्रजापति का मुजफ्फरनगर में स्वागत:पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहतास प्रजापति का शुक्रवार रात करीब 9 बजे पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रजापति समाज और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान शिव चौक पर पूजा-अर्चना के बाद श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर रोहतास प्रजापति ने सबसे पहले ऐतिहासिक शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में आयोजित समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कंवरपाल ने की, जबकि संचालन एडवोकेट रामनिवास प्रजापति ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना रोहतास प्रजापति के साथ पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। युवाओं से शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संजीव संगम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रजापति, मैनपाल प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, गोपाल प्रजापति, सोहन पाल प्रजापति, संदीप रोधिया प्रजापति, ब्रह्मपाल प्रजापति, निर्वेश प्रजापति, भाजपा नेता विजय प्रजापति, गोपी प्रजापति, पिंटू प्रजापति, कुणाल प्रजापति, मोनू प्रजापति और पत्रकार विशाल प्रजापति समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान रोहतास प्रजापति के साथ मेरठ से पहुंचे आनंद प्रजापति, सचिन प्रजापति, दिनेश प्रजापति और भविष्य प्रजापति का भी स्वागत किया गया। समारोह के अंत में समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संगठन की मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)