बलिया में 26 वाहनों की नीलामी होगी:2 नवंबर को सुबह 10 बजे लगेगी बोली, भीमपुरा थाने में खड़े हैं वाहन

Oct 30, 2026 - 15:06
0
बलिया में 26 वाहनों की नीलामी होगी:2 नवंबर को सुबह 10 बजे लगेगी बोली, भीमपुरा थाने में  खड़े हैं वाहन
पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत बलिया के भीमपुरा थाने में कई साल से रखे 26 वाहनों की नीलामी होगी। नीलामी 2 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे थाने के परिसर में होगी। पुलिस के मुताबिक, नीलामी में 14 लावारिस वाहन और एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किए गए 12 वाहन शामिल हैं। नीलामी के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी कर जिलाधिकारी से अनुमति ले ली गई है। नीलामी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। इच्छुक लोग तय तारीख और समय पर पहुंचकर इसमें शामिल हो सकते हैं। बलिया पुलिस ने लोगों से नीलामी की सूचना सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User