फतेहपुर में बारिश के बीच PET परीक्षा शुरू:16 केंद्रों पर 36,144 अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में एग्जाम

Oct 30, 2026 - 15:38
0
फतेहपुर में बारिश के बीच PET परीक्षा शुरू:16 केंद्रों पर 36,144 अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में एग्जाम
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 शुक्रवार को बारिश के बीच आयोजित हो रही है। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 36,144 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, प्रत्येक पाली में 6,024 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए शौचालय, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और बैठने के लिए मेज-कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, कोषागार से गोपनीय सामग्री सुरक्षित पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। परीक्षार्थियों के लिए 144 बसों की व्यवस्था दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 144 बसें लगाई हैं। रेलवे स्टेशन मास्टर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन करके परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख सकते हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। डीएम और एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User